Homeउत्तर प्रदेशमार्ग में गड्डों की भरमार, यात्रियों दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे

मार्ग में गड्डों की भरमार, यात्रियों दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे

7 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी- मार्ग की हालत बदतर हो चुकी है, जहां दर्जनों गड्डों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इस मार्ग पर सैकड़ों वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे यात्रियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
त्रिलोकपुर से सिहाली मार्ग व बंजरिया गांव से बिलाखिया मार्ग की हालत जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग पर सैकड़ों वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे यात्रियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 5 किलोमीटर लंबा यह मार्ग तहसील मुख्यालय से जुड़ता है, लेकिन सड़क की स्थिति बहुत खराब होने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
गड्डों की भरमार के चलते खासकर छोटे वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों को इससे अधिक परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी राजन गुप्ता, आलोक द्विवेदी, राजन शुक्ला, रिकू, बृजेश वर्मा, अदालत यादव ,राम विलाश  समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामवासियों ने कहा कि इस मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन उनकी समस्या नहीं सुनी जा रही है। रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने इस संबंध में बताया कि उनकी जानकारी में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, रामनगर उप जिलाधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे किसी कारणवश संपर्क नहीं हो सका।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular