Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री तक जाएगी फाइल, पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों पर हो सकती है...

मुख्यमंत्री तक जाएगी फाइल, पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों पर हो सकती है कार्रवाई

3 / 100 SEO Score

बरेली-बदायूं जिले की सीमा पर बने अधूरे पुल से कार गिरने पर तीन लोगों की मौत के मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है। घटना की जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री तक जाएगी। इसके बाद ही विभागीय जांच और कार्रवाई होगी। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने प्रांतीय खंड बदायूं के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ व अभिषेक कुमार, अवर अभियंता अजय गंगवार और महाराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के साथ जांच रिपोर्ट प्रमुख अभियंता को भेज दी है। अप्रोच रोड बहने के बाद भी आवागमन बाधित करने के लिए प्रभावी अवरोधक न लगाए जाने के लिए अभियंताओं को जिम्मेदार माना गया गया है। इस मामले में शासन स्तर से कार्रवाई होनी है। हादसे में तीन लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार अभियंता अब सवाल उठा रहे हैं कि उन पर एफआईआर क्यों कराई गई? लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्य अभियंता से मिलकर इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए नाराजगी जाहिर की। सवाल उठाया कि कार्रवाई से पहले अभियंताओं का पक्ष क्यों नहीं सुना गया? मुख्य अभियंता अजय कुमार ने कहा कि प्राथमिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। विस्तृत जांच में अभियंताओं का पक्ष सुना जाएगा`

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular