Thursday, February 12, 2026
spot_img

16.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशसर्वस्पर्शी व सर्वग्राही होगा भाजपा का संगठन: रमेश सिंह

सर्वस्पर्शी व सर्वग्राही होगा भाजपा का संगठन: रमेश सिंह

बाराबंकी- भारतीय जनता पार्टी में सांगठनिक चुनाव की गतिविधियां जोरों पर हैं।बूथ कमेटियों का गठन मंडल चुनाव अधिकारियों की देखरेख में चल रहा है। बूथ अध्यक्ष चुनाव व बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा बैठक शनिवार को आयोजित हुई।
जिला चुनाव अधिकारी रमेश सिंह ने प्रत्येक मंडल में चल रहे सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया की बिंदुवार समीक्षा की।उन्होंने बूथ समितियों की चुनावी प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि संगठन को सर्वस्पर्शी एवं सर्वग्राही बनाना है। जिसके लिए बूथ समिति में सभी जातियों एवं वर्गो को शामिल करके सामाजिक संतुलन बनाना है। दलित वर्ग एवं महिलाओं की भागीदारी पर खास फोकस रखना है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिले में ऐसा संगठन खड़ा करना है जो आने वाले वर्षों में सभी चुनौतियों का बखूबी सामना कर सके। उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष के चुनाव 15 दिसंबर तक पूर्ण करने हैं।उन्होंने बूथ एवं मंडल अध्यक्ष के चुनाव से जुड़ी कई जानकारियां मंडल चुनाव अधिकारियों से साझा की। जिला प्रभारी अवनीश सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर दो सक्रिय सदस्य बनाने अनिवार्य है।
उन्होंने चुनाव अधिकारियों से प्रत्येक बूथ पर प्रवास करके भौगोलिक परिस्थितियों की जानकारी जुटाने एवं अपनी देखरेख में बूथ समितियों गठित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर राजरानी रावत,साकेंद्र प्रताप वर्मा,बैजनाथ रावत, शरद अवस्थी, अंगद सिंह,डॉक्टर राम कुमारी मौर्य,अमरीश रावत,संतोष सिंह,संदीप गुप्ता,शीलरत्न मिहिर,विजय आनंद बाजपेई,रामेश्वरी त्रिवेदी,प्रमोद तिवारी,रचना श्रीवास्तव,रोहित सिंह,सुशील जायसवाल,पवन सिंह रिंकू,शेखर हयारण,गुरु शरण लोधी सहित सांगठनिक चुनाव से जुड़े सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular