Homeउत्तर प्रदेशप्रधान की शिकायत करना पड़ा महंगा, प्रधान व उसके समर्थकों ने शिकायतकर्ता...

प्रधान की शिकायत करना पड़ा महंगा, प्रधान व उसके समर्थकों ने शिकायतकर्ता को दौड़ा-दौड़ा पीटा

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी-16 दिन पहले प्रधान हाजीपुर के घर वालों का मनरेगा में भुगतान की शिकायत करना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। सोमवार को खुली चैपाल के बाद प्रधान के समर्थकों ने शिकायतकर्ता को दौड़ाकर पीटने का आरोप लगाया।पीड़ित ने इसकी शिकायत असंद्रा पुलिस से की है। बनीकोडर ब्लॉक क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी रामकेतार पुत्र पृथ्वीलाल का कहना है कि 16 नवंबर को उसने डीएम सत्येंद्र कुमार झा से हाजीपुर प्रधान रामकरन के परिवार के सदस्यों द्वारा मनरेगा में भुगतान की शिकायत की थी।इसकी जांच कराने की मांग की थी। सोमवार को गांव में खुली चैपाल में बीडीओ बनीकोड़र से यही बात दोहराई।चैपाल के बाद वह अपनी साली पूनम को बाइक से लेकर छोड़ने जा रहा था।आरोप है कि लेकिन उक्त प्रकरण से आक्रोशित प्रधान हाजीपुर रामकरन व उनके समर्थक रामसागर पुत्र लल्लू, सुरेंद्र पुत्र चेतराम, वंशराम पुत्र माताप्रसाद, संदीप पुत्र वंशराम व शिवम पुत्र हंसराज एकराय होकर पीटने लगे।वह जान बचाकर खेतों की ओर भागा।उसे पीछा करके दौड़कर पीट दिया। चीखपुकार पर आदेश पुत्र शिवमगन, वीरेंद्र पुत्र रामकमलेश बीचबराव करने पहुंचे। तभी अन्य लोगो ने फिर से पिटाई कर दी तथा साली के साथ अभ्रदता की।पीड़ित ने इसकी शिकायत इंस्पेक्टर असंद्रा जेपी सिंह कर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने बताया सूचना मिली है वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।,

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular