Homeउत्तर प्रदेशसंभल विवादित स्थल पर गरूण पुराण पढ़ने जा रहे बीजेजे नेताओं को...

संभल विवादित स्थल पर गरूण पुराण पढ़ने जा रहे बीजेजे नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी- संभल जाने का ज्ञापन प्रशासन को देना भारतीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी के भारी पड़ गया। योगी सरकार की संभल मामले को लेकर सख्त रूख में जहां समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कांग्रेस के युवराज और नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ पुलिस प्रशासन ने जाने की अनुमति नहीं दी वहीं बीजेजे पार्टी के जनपदीय नेताओं को वे संभल के लिए ज्ञापन अनुसार निकल पाते उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हाउस एरेस्ट कर लिया।
जानकारी अनुसार संभल में हुए पथराव और हिन्दू समाज के लोगो का हरिहर मंदिर तोड़ कर बनाए गए  मस्जिद में पूजा के लिए शौर्य दिवस के मौके पर 6 दिसंबर 2024 को बाराबंकी जनपद के लाल पुरवा मुजरे भवनियापुर खेवली थाना रामसनेहीघाट निवासी भारतीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजित राम प्रजापति  की अगवाई में संभल के लिए प्रस्थान करने का मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा था। मुस्लिम पक्ष द्वारा सर्वे को रोके जाने के विरोध में संबल पहुंचकर दो दिवसीय गरुड़ पुराण का पाठ विवादित स्थान पर करने की हुंकार भरी थी। जिसके क्रम में कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के घर पहुंच कर हाउस अरेस्ट कर दिया जिससे वह संभल नहीं जा पाए। साथ में जिला अध्यक्ष राममिलन पाल जिला सचिव मनीष तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष रानू प्रजापति कन्हैया लाल तिवारी प्रदीप गौतम सौरभ प्रजापति अमन शिवकेश सहित आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular