Homeउत्तर प्रदेशहाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली  पलटी, गहरे गड्ढे में  पलटने से व्यक्ति...

हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली  पलटी, गहरे गड्ढे में  पलटने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी- रविवार को लखनऊ अयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर हाईवे के नीचे गहरे खड्ड में पलट गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुँची मुकामी पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुचाया जहा डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीँ दूसरे का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी मुताबिक थाना असन्दरा क्षेत्र के अंतर्गत अमहिया गांव निवासी सचिन यादव पुत्र मुनेश यादव व अनिल यादव पुत्र अरविंद यादव ट्रैक्टर पर दरियाबाद से ईटा उतारकर वापस जा रहे थे तभी रास्ते मे कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ अयोध्या हाईवे पर धरौली गांव के निकट ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर हाईवे के नीचे गहरे खड्ड में पलट गई। बताया गया है कि अज्ञात वाहन द्वारा तेजगति से ट्रैक्टर के आगे से अपना वाहन निकाला जिसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया। हादसे की, सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुची कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस ने दोनों व्यक्ति को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया। जहा पर डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी केंद्र अधीक्षक डॉ अमरेश वर्मा ने बताया कि दो घायलो को अस्पताल लाया गया था जिसमे एक मृत था दूसरे का इलाज किया जा रहा है। कोतवाल ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि हादसे मैं एक कि मौत हो गई है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है दूसरे घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular