Homeउत्तर प्रदेशकिसान पर लाठी डण्डों से लैस हमलावरों ने हमलाकर किया मरणासन्न

किसान पर लाठी डण्डों से लैस हमलावरों ने हमलाकर किया मरणासन्न

7 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी- मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम धौखरिया मे अपने खेत मे काम रहे एक किसान पर आधा दर्जन दबँगो ने लाठी डंडो से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। बचाने दौड़े ग्रामीणों की ओर भी दबँगो ने फायर कर दहश्त फैलाने की कोशिश। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया तथा घायल किसान की  तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार  मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम धौखरिया  निवासी अश्वनी कुमार पुत्र संतराम पाल ने वर्ष 2019 मे ग्राम मल्लपुर, अरसण्डा में  गाटा संख्या 601ध्3.156 हे0 जरिये बैनामा लिया था और अपनी पत्नी निशापाल के नाम रजिस्टर्ड बैनामा कराया गया था अश्वनी कुमार उक्त भूमि पर काबिज होकर खेती आदि भी करता है शुक्रवार को अश्विनी कुमार  अपने खेत में काम कर रहा था उसी समय गांव के राम बक्श पाल पुत्र रामसेवक पाल के हाथ में देशी कट्टा, धर्मपाल पुत्र रामबक्शपाल के हाथ में बाँका, विजयपाल पुत्र राम बक्श पाल के हाँथ में भाला, उत्तम पाल पुत्र राम बक्श पाल, आशीष पाल पुत्र धर्मपाल, छोटू पुत्र धर्मपाल राजरानी पत्नी रामबक्श पाल, आशा देवी पत्नी धर्मपाल नाम अज्ञात पत्नी विजयपाल के हाथों में लाठी व डण्डा मेरे खेत की ओर आ रहे थे। जब पीड़ित ने अपनी तरफ आते हुए देखा तो  अपनी जान बचाकर भागने लगा। तभी राम बक्श पाल ने फायर कर दिया जिसकी दहशत से पीड़ित वही पर गिर गया तभी धर्मपाल ने बांके से  सर पर प्रहार कर दिया। जिससे पीड़ित लहुलुहान हो गया । बाकी लोगों ने लाठी डण्डे से जामकर पिटाई कर मरणासन्न कर दिया। घायल को जिला अस्पताल बाराबंकी के में भर्ती कराया गया ।अपराधियों ने पीड़ित का मोबाइल भी तोड़ दिया और पीड़ित के पास से लगभग 600 रुपये भी छीन लिया।
खेत मे फायर की आवाज सुनकर खेत की गये भाई ललित कुमार ने देखा कि अश्वनी मरणासन्न अवस्था मे पड़ा है तथा पूरी तरह से खुन से लठपथ है ललित ने डायल 112 और 108 पर सूचना दिया जिसे सीएचसी रामनगर लाया गया। जहां  प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर  कर दिया । घायल की तहरीर पर थाना मसौली मे मुकदमा दर्ज किया गया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular