Homeउत्तर प्रदेशउ. प्र.की 225 मुस्लिम बाहुल्य विधान सभा क्षेत्रों के मुस्लिमों में 80...

उ. प्र.की 225 मुस्लिम बाहुल्य विधान सभा क्षेत्रों के मुस्लिमों में 80 प्रतिशत पसमांदा वोटर वसीम राईन

8 / 100 SEO Score

बाराबंकी- उत्तर प्रदेश में करीब 225 ऐसी विधान सभाएं रिजर्व,सामान्य मिलाकर  हैं, जिनमें 20ः से लैकर 53ः तक मुसलमान वोटर हैं और इन मुसलमानों में 80ः से ज्यादा वोटर पसमांदा मुसलमान हैं। लेकिन सभी सियासी पार्टियों के संगठन सत्ता या विधानसभा-लोकसभा टिकटों में इनकी हिस्सेदारी लगभग नहीं के बराबर हैं। यह बात ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने अपने एक बयान में कही हैं उन्होंने कहाँ की 40ः से 53ः तक मुस्लिम वोटर वाली विधान सभाएं जैसे–रामपुर, स्वार, चमरव्वा, बिलासपुर, मिलक, मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद ग्रामीण, कॉठ, धनौरा,  ठाकुरद्वारा, कुन्दरकी, बिलारी,अमरोहा, हसनपुर,  असमौली, चन्दौसी, संभल, नौगाँव सादात, बेहट, नकुड, पुरकाजी, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, गंगोह, रामपुर मनिहारन, नजीबाबाद, नगीना, बूढ़ापुर, धामपुर, नहटौर, बिजनौर, चॉदपुर, नूरपुर, शामली, कैराना, थाना भवन, बुढाना, चरथावल, मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, बहेडी, भोजीपुरा, कैसरगंज, तुलसीपुर, उतरौला, इटवा आदि । 30ः से 40ः वाली सीटें जैसे सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कै़ंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, मीरगंज, भोजीपुरा, नबाबगंज, फरीदपुर, बरेली, आंवला, मटेरा, नानपारा, महसी, बहराइच, श्रावस्ती, भिनगा, बलहा, बलरामपुर, शोहरतगढ, कपिलवस्तु, डुमरियागंज, खलीलाबाद, मऊ, गोरखपुर ग्रामीण, टांडा, मुबारकपुर आदि। 20ः से 30ः मुस्लिम वोटरों वाली सीटें जैसे -छपरौली, बागपत, बडौत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, नोएडा, दादरी, जेवर, धौलाना, गढ मुक्तेश्वर, स्याना,  सिकंदराबाद, बुलंदशहर, कोल, अलीगढ़, सिकंदरामऊ, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, पटियाली, सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखूपुर, पीलीभीत, बरखेडा, विलासपुर, हापुड़, खुर्जा, इगलास, पूरनपुर, बिसौली, टुंडला, तिलहर,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, कानपुर, लखनऊ,  बाराबंकी, गोंडा व सुल्तानपुर,आजमगढ़,  बनारस, भदोही,  इलाहाबाद, कन्नौज, अमेठी की लगभग सभी विस सीटें और तिलोई, फर्रूखाबाद, भोजपुर, फतेहपुर, हुसैनगंज, रूदौली, बीकापुर, फैजाबाद, बस्ती, महादेवा, बांसी, रूधौली, मेहदावल, जलालपुर, सिकंदरपुर, मोहम्मदाबाद, जहूराबाद, पडरौना, लार, पथरदेवा, रामपुर कारखाना आदि। सिर्फ बुंदेलखंड की 28 विस सीटों को छोड़ दीजिए ऊपर की 225 विधानसभाओ़ या इनकी लोकसभाओं के अलावा ,बची अन्य सीटों पर भी पसमांदा मुसलमान निर्णायक भूमिका में हैं।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular