Wednesday, February 11, 2026
spot_img

23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशयूपी विधानसभा का घेराव: नेता व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू, बस में...

यूपी विधानसभा का घेराव: नेता व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू, बस में बैठाकर इको गार्डन ले जाने की तैयारी

लखनऊ – कांग्रेस के यूपी विधानसभा का घेराव करने के ऐलान के बाद लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती कर दी गई है। वहीं, कांग्रेस नेताओं को नोटिस भेजी गई है।कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद कांग्रेसी नेताओं का लखनऊ पहुंचना शुरू हो गया है। इस दौरान उन्हें रोकने के लिए जिलों में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है और जगह-जगह बैरीकेडिंग कर दी गई है। वहीं, लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर आरएएफ  के जवानों की तैनाती कर दी गई है। कांग्रेस कार्यालय के बाहर मौजूद नेताओं की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है गई। उन्हें बस में बैठाकर इको गार्डेन ले जाया जाएगा। इसके पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए नुकीली बैरीकेडिंग की गई है। ये ‘भाले’ हमारे कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट पहुंचाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है। ये सरकार हमारे कार्यकर्ताओं को मारना चाहती है। गाजीपुर बॉर्डर पर हमारे कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है लेकिन हम इस सबके बाद भी विधानसभा में प्रवेश करेंगे। इस बीच पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, निवर्तमान प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव, दिनेश सिंह सहित दो दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं को नोटिस भेजा है। इन नेताओं के घर पर शाम से ही पुलिस का पहरा लगा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular