Homeउत्तर प्रदेशयात्री को लौटाया गहनों से भरा बैग

यात्री को लौटाया गहनों से भरा बैग

7 / 100 SEO Score

रायबरेली- परविहन निगम के चालक-परिचालक व अधिकारियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए बृहस्पतिवार को यात्री को गहनों व अन्य सामान से भरा बैग वापस कर दिया। यात्री ने चालक-परिचालक को पांच-पांच सौ रुपये का नगद पुरस्कार दिया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पांच दिन पहले डिपो की बस संख्या यूपी 33 सीटी 5030 में फतेहपुर से रायबरेली आ रही थी। फतेहपुर निवासी यात्री मुमताज अहमद को सोने-चांदी के गहनों व अन्य समान का बैग बस में यात्रा के दौरान रह गया था। चालक सुमित कुमार व परिचालक विष्णु चौरसिया ने डिपो पर पहुंचने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना देकर बैग को अपने सुपुर्दगी में रख लिया था। बैग की तलाश में मुमताज डिपो आए। सत्यापन की पूरी प्रक्रिया कराने के बाद बृहस्पतिवार को बैग व सारा सामान यात्री को वापस कर दिया। यात्री ने चालक-परिचालक को पांच-पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular