Home अमेठी सभी लोग दुर्व्यसनों से रहें दूर

सभी लोग दुर्व्यसनों से रहें दूर

0
सभी लोग दुर्व्यसनों से रहें दूर
7 / 100 SEO Score

इन्हौना,अमेठी – देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से आईं छात्राओं ने दीप यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को दुर्व्यसनों से दूर रहने का संदेश दिया। सेमरौता कस्बे के चित्रांश पब्लिक स्कूल में शांतिकुंज आश्रम गौरीगंज की शिवानी तिवारी, गोरखपुर की ज्योति चौधरी, हरियाणा की अनुश्री शर्मा व छत्तीसगढ़ की कुमकुम साहू ने संगीत के माध्यम से लोगों को दुर्व्यसनों से दूर रहने का संदेश दिया। कहा कि आमजन मानस को दुर्व्यसनों से दूर रखना ही गायत्री परिवार का मुख्य उद्देश्य है। गायत्री परिवार गृहे गृहे यज्ञ अभियान के माध्यम से सबको बीड़ी, पान, सिगरेट, तंबाकू, मांस मदिरा के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करता है। सभी लोगों को दुर्व्यसनों से दूर रहना चाहिए।कार्यक्रम में 251 दीपों के माध्यम से दीपदान कराया गया। देव पूजन सपत्नीक अविनाश श्रीवास्तव ने किया। दीप यज्ञ के माध्यम से जिले में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मार्च 2025 में आयोजित होने वाले लघु अश्वमेघ यज्ञ के प्रति जनजागरण भी किया गया। सभी को लघु अश्वमेघ यज्ञ में आने का न्योता दिया गया। कार्यक्रम में शिवशंकर सिंह, गयाबक्श सिंह कृष्ण कुमार सिंह, श्रीकांत पांडेय, घनश्याम तिवारी, कुलदीप मिश्रा, चंद्र किशोर शुक्ल, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार तिवारी, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here