Wednesday, February 11, 2026
spot_img

24.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशसामूहिक दुष्कर्म मामले के एक गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म मामले के एक गिरफ्तार

लंभुआ – छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रविवार को पुलिस ने मदनपुर बाजार के पास से एक आरोपी को धर दबोचा है।आरोपी विकास यादव भागने के लिए फोरलेन के किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट लगा दिया है। स्कूल के दस्तावेज में दर्ज आयु में पीड़िता के नाबालिग होने की पुष्टि के बाद धारा बढ़ाई गई है। अभी दूसरा आरोपी फरार है। पीड़िता की मां के मुताबिक बृहस्पतिवार रात गांव के ही विकास यादव और कल्लू मिश्र उर्फ श्याम जी ने उनकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया। वह घर में अकेली थी, परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को मारापीटा था। दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था। शुक्रवार को पूरे दिन तक पीड़िता घर में ही बेसुध पड़ी थी। शनिवार सुबह उसने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी तो मां के साथ पीड़िता कोतवाली पहुंची। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने पीड़िता के स्कूल दस्तावेज की जांच की तो उसकी आयु 18 वर्ष से कम होने की पुष्टि हुई। पीड़िता एक कॉलेज में कक्षा-12 की छात्रा है। लंभुुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाने की पुष्टि की है।रविवार को पकड़ा गया आरोपी विकास यादव गैर प्रांत में मजदूरी करता था। करीब 20 दिन पहले ही गांव आया था। इस बीच उसने वारदात को अंजाम दे दिया। विकास के पास से एंड्रायड मोबाइल भी मिला है। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है।
 
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular