Homeदेशकरंट से मजदूर की मौत, तीन घंटे खंभे से लटका रहा

करंट से मजदूर की मौत, तीन घंटे खंभे से लटका रहा

7 / 100 SEO Score

दोस्तपुर – थाना क्षेत्र के बनी अलहदादपुर गांव में सोमवार सुबह खंभे पर तार जोड़ने चढ़े दिहाड़ी मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। संविदाकर्मी ने शटडाउन लेकर उसे खंभे पर चढ़ा दिया, फिर अचानक लाइन चालू कर दी गई। दिहाड़ी मजदूर का शव करीब तीन घंटे तक खंभे से लटका रहा। एसडीएम जयसिंहपुर के पहुंचने के बाद शव को नीचे उतारा गया। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद कला निवासी इंद्र कुमार 35 सुत राम कुमार बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र पर दैनिक मजदूरी करता था। बनी अलहदादपुर निवासी शिवम कनौजिया का गांव में ही घर बन रहा है। उनके घर के पास 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरी है। इसका तार कट गया था। सोमवार सुुबह शिवम कनौजिया ने अवर अभियंता अभिषेक कश्यप के पास फोन करके तार टूटने की शिकायत दर्ज कराई। इसी फाल्ट को ठीक करने के लिए संविदा लाइनमैन राकेश चौहान ने इंद्र कुमार को संदेश भेजा था। राकेश ने 11:35 बजे शटडाउन लिया। सब स्टेशन सहायक संविदा कर्मी हरीश वर्मा ने शटडाउन दिया। इसी बीच इंद्र कुमार खंभे पर तार जोड़ने के लिए चढ़ा था। ग्रामीणों के मुताबिक तार जोड़ते समय अचानक से लाइन चालू कर दी गई। इससे इंद्र कुमार को करंट लग गया। वह पोल पर ही झुलसकर लटक गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी विद्युत निगम के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इससे करीब तीन घंटे तक शव पोल से ही लटका रहा। कुछ ग्रामीणों ने पोल से लटके हुए शव का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर मयंक मिश्र, एसडीओ अमरजीत वर्मा, सीओ कादीपुर विनय गौतम भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेरकर विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत की। इसके बाद इंद्र कुमार के शव को पोल से नीचे उतारा गया। एसडीओ अमरजीत वर्मा ने मृतक की पत्नी गुड़िया को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने पांच लाख की सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम जयसिंहपुर ने परिवारीजन को पट्टे की भूमि का आवंटन करने का भी आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया इंद्र कुमार के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। दिहाड़ी मजदूरी करके वह परिवार का भरण-पोषण करता था। घर में उनकी पत्नी गुड़िया 32 पुत्री शुभी 12 सुमन 10 व एक पुत्र सत्यम 08 है। पिता राम कुमार वृद्ध हैं। वह अलग रहते हैं। इंद्र कुमार की मौत से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। किस वजह से हुई दुर्घटना, कराएंगे जांच किस वजह से यह दुर्घटना हुई, इसके बारे में नहीं पता है। सब स्टेशन बिरसिंहपुर के सहायक संविदाकर्मी हरीश वर्मा की भूमिका की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट नकारात्मक आने पर विभागीय स्तर पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। – एसडीओ अमरजीत वर्मा संविदाकर्मी की लापरवाही से हुई घटना प्रथम दृष्टया शटडाउन लेने वाले संविदाकर्मी राकेश कुमार की गलती पाई गई है। स्वयं शटडाउन लेकर दिहाड़ी को खंभे पर चढ़ा दिया। विद्युत सुरक्षा एजेंसी की जांच में दोषी पाए जाने पर शटडाउन लेने वाले संविदाकर्मी को सेवा मुक्त कर दिया जाएगा।
 
 
 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular