Thursday, February 12, 2026
spot_img

16.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशनहर में उतराता दिखाई दिया महिला का शव

नहर में उतराता दिखाई दिया महिला का शव

धम्मौर, सुल्तानपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के महेशरगंज पुल के पास मंगलवार दोपहर नहर में एक महिला का शव उतराता दिखाई दिया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका।काफी मशक्कत के बाद जब उसका पता नहीं चला तो धम्मौर की पुलिस ने कोतवाली देहात व लंभुआ थाने पर सूचना दी। शव का पता अभी नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। नहर में शव उतराने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक धम्मौर ज्ञान चंद्र शुक्ल ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका है। अन्य थानों को जानकारी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular