Home उत्तर प्रदेश सवारियों से भरी बस चालक को झपकी आने पर असंतुलित हो पलटी आधा दर्जन सवारी हुई चोटिल

सवारियों से भरी बस चालक को झपकी आने पर असंतुलित हो पलटी आधा दर्जन सवारी हुई चोटिल

0
सवारियों से भरी बस चालक को झपकी आने पर असंतुलित हो पलटी आधा दर्जन सवारी हुई चोटिल
7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – चालक की झपकी के कारण मंगलवार की सुबह गोंडा बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गयी जब एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे पलट गयी गनीमत रही दुर्घटना मे कोई हताहत नही हुआ आधा दर्जन यात्री आंशिक रूप से घायल हो गये जिनका सीएचसी बड़ागांव मे प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य की ओर रवाना किया गया। मंगलवार की सुबह दिल्ली से यात्री लेकर गोंडा जा रही एक प्राइवेट बस थाना क्षेत्र के ग्राम बिन्दौरा से पूर्व भुलभुलिया के निकट अनियंत्रित होकर पलट गयी बस मे दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे जिनमे गोंडा निवासी विशेष कुमार, विनीत तिवारी, राम खेलावन मिश्रा, अब्दुल हमीद, सुनीता देवी, अम्बुज सिंह आदि लोग आंशिक रूप से घायल हो गये। हाइवे पर अचानक हुए हादसे से अफरातफरी मच गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से रवाना कर घायलों का सीएचसी बड़ागांव मे प्राथमिक उपचार कराने के बाद गंतव्य की ओर रवाना किया।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here