Home उत्तर प्रदेश दो दिवसीय माहवारी स्वास्थ्य एव स्वच्छता प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

दो दिवसीय माहवारी स्वास्थ्य एव स्वच्छता प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

0
दो दिवसीय माहवारी स्वास्थ्य एव स्वच्छता प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी- वात्सलय संस्था के तत्वाधान मे पंचायत भवन बड़ागांव मे दो दिवसीय माहवारी स्वास्थ्य एव स्वच्छता प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे ब्लाक की विभिन्न ग्राम पंचायतो से आयी करीब दर्जन किशोरियो को माहवारी स्वच्छता के अनेक तरीको से परिचित कराया गया। वात्सलय संस्था के ब्लाक समन्वयक महेंद्र कश्यप की देखरेख मे चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे प्रशिक्षक नीलिमा गुप्ता, प्रीति एव सीमा देवी ने प्रशिक्षण मे किशोरियो को माहवारी स्वच्छता के जैव वैज्ञानिक, पहलुओं, स्वास्थ्य संबंधी जोखिमो और उनके समाधान, पोषण आहार आदि के बारे मे जानकारी दी इस दौरान माहवारी संबंधी मिथको और भ्रांतियों के प्रति जागरूक करने के लिए माडल डिजाइन बनाकर प्रेरित किया कार्यक्रम मे किट पैड, पैड सिलाई सामग्री, कैसे प्रयोग करे, साबुन एव डिस्पोजल व डस्टबिन के बारे मे जानकारी दी इसके आलावा शारीरिक समझ, किशोरावस्था बदलाव के बारे मे जागरूक किया गया। प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रतिभागी किशोरियो को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र ब्लाक समन्वयक महेंद्र कश्यप द्वारा दिये गये। इस मौके पर पंचायत सहायक सैय्यदा बानो, कमलेश कुमार अनुप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here