Homeउत्तर प्रदेशसड़क किनारे बने मकान के बेसमेंट में शुक्रवार को एक व्यक्ति का...

सड़क किनारे बने मकान के बेसमेंट में शुक्रवार को एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत मिला शव

7 / 100 SEO Score

डलमऊ, रायबरेली- डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर पूरे बघेलन के पास सड़क किनारे बने मकान के बेसमेंट में शुक्रवार को एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पर पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शव के डेढ़ से दो माह पुराना होने की संभावना है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव मिलने की जानकारी शुक्रवार मकान के आसपास खेल रहे बच्चों ने दी। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताते हैं कि मकान में कोई रहता नहीं है। शव बेसमेंट में कैसे आया, इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि शव पूरी तरह से सड़ चुका है। बेसमेंट में शव कैसे आया, इसकी खोजबीन की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular