Home उत्तर प्रदेश नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से किया हमला

नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से किया हमला

0
नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से किया हमला
7 / 100 SEO Score

यूपी के सुल्तानपुर – में शुक्रवार रात स्मैक का नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह लहूलुहान हो गिर गए। गुस्साए घायल पिता ने तैस में आकर बेटे को पीटा। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। घटना धम्मौर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव की है। गांव निवासी अनुराग शर्मा पुत्र महेश ने बताया कि पिता महेश कुमार 55वर्ष पुत्र राम कुमार घर पर थे। तभी मेरा बड़ा भाई शिव नाथ 30 जो स्मैक का नशा करता है। वह नशे में झूलता हुआ घर पर आया। उसने नशे के लिए पिता से पैसे मांगे। उन्होंने पैसा देने से इन्कार किया तो वो झगड़ा करने लगा। दोनों के मध्य बात बढ़ी तो वो दौड़ता हुआ गया और धारदार हथियार लाकर पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे नाराज होकर पिता महेश ने भी शिवनाथ को मारा। उसका भी सिर फट गया। शोर गुल सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। डायल 112 को सूचना दिया। मौके पर पहुंची टीम ने पिता-पुत्र को अलग किया। उन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। इमरजेंसी में डॉक्टर दीपक मिश्रा ने बताया कि दोनों गंभीर चोटे आई हैं, जिनका इलाज किया गया है। महेश के रिश्तेदार मुन्ना लाल निवासी लंगड़ी बंधुआकला ने अस्पताल में बताया कि महेश की मां के नाम जमीन थी। जो कुछ माह पहले बिकी है। इसका पैसा उसकी मां के एकाउंट में है। इसी पैसे के लिए महेश का बड़ा लड़का शिवनाथ अक्सर झगड़ा करता है। वहीं इस मामले में एसओ धम्मौर ज्ञानचंद्र शुक्ला ने बताया तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here