Home उत्तर प्रदेश अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मृत्यु

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मृत्यु

0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मृत्यु
7 / 100 SEO Score

भदैंया, सुल्तानपुर – कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अहिमाने बाजार के पास शनिवार की देररात प्रतापगढ़ के बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक की पहचान रोहित वर्मा 32 निवासी रामनगर भोजपुर थाना अंतू जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई। घटना की जानकारी पर पहुंची कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने घरवालों से संपर्क किया तो पता चला कि रोहित एक निजी फर्टिलाइजर कंपनी में नौकरी करता था। हर शनिवार ड्यूटी करके अपने घर प्रतापगढ़ जाता था। वहां से हर सोमवार को फिर आता था। वह शास्त्रीनगर में एक किराये के कमरे में रहता था। परिवारीजनों ने बताया कि रोहित वर्मा की पत्नी अनीता व एक बेटा है। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here