Home उत्तर प्रदेश नए साल पर पूजा-पाठ, पिकनिक, सैर और मस्ती

नए साल पर पूजा-पाठ, पिकनिक, सैर और मस्ती

0
नए साल पर पूजा-पाठ, पिकनिक, सैर और मस्ती
7 / 100 SEO Score

नए साल के जश्न में बुधवार को जिले भर के लोग डूबे दिखे। मंगलवार की मध्यरात्रि से लेकर बुधवार को दिनभर बधाइयों को दौर जारी रहा। सुबह होते ही लोगों ने मंदिरों में पूजा पाठ कर नए साल की शुरुआत की। देवस्थानों, प्रतिष्ठानों व बाजारों में भारी भीड़ रही। साथ ही पार्कों में लोगों ने परिवारवालों के साथ केक काटा और मोबाइल से सेल्फी लेते हुए नए साल की खुशियां साझा कीं नए वर्ष का पहला दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार रात 12 बजते ही जश्न शुरू हो गया था। पटाखों की गूंज और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। होटल, रेस्त्रां व ढाबों पर डीजे की धुन पर आयोजित पार्टियों में लोगों ने उत्सव मनाया। शहर के सिविल लाइंस स्थित पर्यावरण पार्क व अमहट उद्यान में नववर्ष के पहले दिन बुधवार को लोग परिवार के साथ आनंद लेने के लिए इकट्ठा हुए। बच्चों ने भी खेलकूद के साथ पार्क में लगे झूलों का आनंद लिया। पार्क के बाहर गुब्बारे, फूल व खाने-पीने की दुकानें लगी थीं। पार्क में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।ईसाई परिवारों में न्यू ईयर पर एक-दूसरे को बधाई देकर केक खिलाने का सिलसिला जारी रहा। शहर के चौक स्थित हनुमानगढ़ी, डाकखाना के पास पंचमुखी मंदिर, रुद्र नगर स्थित नयना माता मंदिर व शाहगंज चौराहे के पास काली माता मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद लोगों ने नववर्ष की शुरुआत की।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here