Home उत्तर प्रदेश एक रात में दो ज्वेलर की दुकानों में चोरी से हड़कंप, सोना और नकदी पार कर दी, पुलिस को सीधी चुनौती

एक रात में दो ज्वेलर की दुकानों में चोरी से हड़कंप, सोना और नकदी पार कर दी, पुलिस को सीधी चुनौती

0
एक रात में दो ज्वेलर की दुकानों में चोरी से हड़कंप, सोना और नकदी पार कर दी, पुलिस को सीधी चुनौती
7 / 100 SEO Score

अमेठी- में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो दुकानों पर धावा बोल दिया और माल पार कर दिया। इलाके में पुलिस गश्त भी करती है पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। अमेठी जिले के फुरसतगंज इलाके में कोहरे के बीच बृहस्पतिवार रात चोर सक्रिय हो गए। चोरों ने दो स्वर्ण व्यवसायी की दुकान को अपना निशाना बनाया। शटर तोड़ दुकान में प्रवेश किए चोरों ने दुकान में मौजूद चांदी व नगदी पार की। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बृहस्पतिवार रात फुरसतगंज थाना क्षेत्र के नहर कोठी चौराहे पर स्थित दो ज्वेलर्स की दुकानों में शटर उठाकर चोरों ने पुलिस की गश्त को चुनौती दे डाली। विकास व महेश की दुकान से चोरों ने करीब एक लाख रुपये के जेवरात व नगदी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी हुई तो व्यपारियों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here