Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खाई में गिरकर...

प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खाई में गिरकर पलटी हादसे में छह लोग घायल

7 / 100 SEO Score

गदागंज , रायबरेली – थाना क्षेत्र के धमधमा गांव के पास बुधवार रात कोहरे के कारण श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई।हादसे में छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। कार सवार प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे थे।बाराबंकी के रामनगर निवासी कार चालक राना प्रताप ने बताया कि वह और उनके पांच साथी बिजली कर्मचारी हैं। बुधवार को प्रयागराज गंगा स्नान करने गए थे। रात करीब दो बजे सभी लोग कार से लौट रहे थे। ऊंचाहार में सवैया तिराहे से रास्ता भटक जाने के कारण कार डलमऊ रोड पर आ गई। इस दौरान कोहरा अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। हादसे में कार सवार छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से कार को खाई से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामूली रूप से चोटिल सभी कार सवार अपने घर चले गए।
 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular