Thursday, February 12, 2026
spot_img

16.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशभट्ठे से पैसा लेकर वापस लौट रहे ठेकेदार की हत्या

भट्ठे से पैसा लेकर वापस लौट रहे ठेकेदार की हत्या

रायबरेली – के ऊंचाहार में एक ठेकेदार की हत्या कर दी गई और उसका शव मफलर से बांधकर पेड़ पर लटका दिया गया। हत्या को आत्महत्या दिखाने का पूरा प्रयास किया गया है। कानपुर पैसा लाने गए ठेकेदार की हत्या कर दी गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। मृतक के दोनों पैर मफलर से बंधे मिले हैं। घटना से सनसनी फैल गई है। सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस हत्या की बात से इंकार करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है। सलोन थाना क्षेत्र के उमरन गांव निवासी खुन्नू 55, पुत्र भगौती भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों का ठेकेदार था। एक सप्ताह पहले वह कानपुर भट्ठे पर पैसा लाने गया था।बृहस्पतिवार रात तक घर नहीं पहुंचा और शनिवार सुबह शव गांव के पास बाग में पेड़ के फंदा से लटका मिला। घटना की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उसके दोनों पैर मफलर से बंधे हुए थे और जमीन पर छू रहे थे। उसकी चप्पल पेड़ से दूर पड़ी थी। घर वापस आने के लिए बुधवार की रात लगभग 8 बजे वह कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। उसके बाद मोबाइल बंद हो गया था। मौके पर ट्रेन की टिकट, तंबाकू की पुड़िया व कुछ सिक्के भी मिले हैं। घटना से घर वालों में कोहराम मच गया है। कोतवाल जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular