Home उत्तर प्रदेश छात्रा को बहला फुसलाकर कर भगाने के आरोप पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

छात्रा को बहला फुसलाकर कर भगाने के आरोप पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0
छात्रा को बहला फुसलाकर कर भगाने के आरोप पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
7 / 100 SEO Score

जैदपुर, बाराबंकी –  घर से विद्यालय के लिए निकली एक छात्रा को बहला फुसलाकर कर भगाने का आरोप लगाने पर जैदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाना जैदपुर में शिकायत करते हुये बताया कि बीती 31 दिसंबर को सुबह 8.00 बजे प्राथों की पोती उम्र लगभग 14 वर्ष घर से एक कॉलेज जैदपुर आई थी। विद्यालय समय के बाद देर तक घर वापस नहीं आने पर परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन छात्रा का कहीं कुछ पता नहीं चला। प्राप्त जानकारी अनुसार छात्रा के परिवारीजनों के बताए अनुसार 01 जनवरी को पीड़ित परिवार के मोबाइल पर  एक मोबाईल नं से काॅल आया और उधर से  एक महिला ने बताया कि उसके यहां काम कर रहे थाना कोठी के ग्राम हेड़वा निवासी  सुमित गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता अपने साथ छात्रा को लेकर अमृतसर आया है। जानकारी मिलने पर परिवार में हड़कम्प मच गया। परिवारीजनो ंने थाने पहुंचकर नामजद शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके घर की 14 वर्षीय कन्या को भगवाने में सुमित गुप्ता के साथ उसके पिता सुनील गुप्ता व. भाई अमित गुप्ता  का भी सहयोग व मिली भगत है।
जैदपुर पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here