Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज जाने वाले मुख्य मार्ग पर बनवाएं शिविर

प्रयागराज जाने वाले मुख्य मार्ग पर बनवाएं शिविर

7 / 100 SEO Score

प्रयागराज – महाकुंभ की तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर विकास सहायक निदेशक ने जिले की चारों नगर निकायों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिली खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। प्रयागराज को जाने वाले मुख्य मार्ग पर शिविर व विश्रामालय बनाने को कहा। प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कुंभ में जाने वालों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही परिवहन, ठहरने आदि का भी विशेष प्रबंध किया जा रहा है। शासन स्तर से तैयारियों की हकीकत परखी जा रही है। सोमवार को नगर विकास सहायक निदेशक गिरीश द्विवेदी जिले की नगर पंचायत अमेठी, मुसाफिरखाना, नगर पालिका गौरीगंज व जायस में बुनियादी नागरिक सुविधाओं की हकीकत परखने को पहुंचे। सहायक निदेशक ने इस दौरान सार्वजनिक प्रसाधन, रैन बसेरा आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान मिलीं खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले से प्रयागराज को कई प्रमुख मार्ग जाते हैं। नगर निकायों से होकर गुजरने वाले प्रमुख मार्गों से होकर जाने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना निकाय की जिम्मेदारी है। उन्होंने महाकुंभ को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग के किनारे शिविर व विश्रामालय बनाकर उसमें कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने को कहा। कहा कि शिविर व विश्राम गृह की लोकेशन प्रमुख चौराहों पर लगाई जाए, जिससे जरूरतमंद श्रद्धालु वहां आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने स्वागत शिविर में व्यापार मंडल के सहयोग से अलाव, कंबल, गर्म पानी की आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। वहीं, नगर पंचायत अमेठी में सहायक निदेशक ने रैन बसेरा, सार्वजनिक प्रसाधन और देवीपाटन मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह, विपुल तिवारी, फूलचंद्र कसौधन, आदित्य शुक्ल, दीपक सोनी आदि मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular