Wednesday, February 11, 2026
spot_img

24.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला किसान का शव

संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला किसान का शव

बहराइच – कैसरगंज कोतवाली के सराय कनहर गांव में सोमवार की सुबह घर से कुछ दूर स्थित हाते में युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। काफी देर बीतने के बाद युवक के घर न आने पर परिजन हाता पर पहुंचे, तो शव लटका देख चीख-पुकार मच गई। सराय कनहर गांव निवासी कोमल मिश्रा 24 का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक के भाई मुरली ने बताया वे घर के 50 मीटर दूर स्थित हाता पर रहते थे। सुबह घर न आने पर हाता पर गए तो शव साड़ी के फंदे से टिनशेड से लटका मिला। तीन बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। खेतीबाड़ी कर अपना भरण-पोषण करते थे। पिता की मौत हो चुकी है। मौत से मां बसंत कुमारी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कैसरगंज कोतवाल हरेंद्र मिश्रा ने बताया परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है, फिर भी जांच-पड़ताल की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular