Homeदेशदेवनागरी इंटर कॉलेज मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के उच्च प्राथमिक...

देवनागरी इंटर कॉलेज मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के उच्च प्राथमिक विद्यालय शोभापुर नगर क्षेत्र मेरठ में सात दिवसीय विशेष शिविर

7 / 100 SEO Score

मेरठ – देवनागरी इंटर कॉलेज मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के उच्च प्राथमिक विद्यालय शोभापुर नगर क्षेत्र मेरठ में सात दिवसीय विशेष शिविर का पंचम दिवस आज दिनांक 06/01/2025 को प्रारंभ हुआ। शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी श्री रविंद्र सिंह यादव ,श्री अतर सिंह वर्मा, राजीव कुमार और सोनवीर सिंह सोलंकी ने संयुक्त रूप से मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन करके किया। श्री रविंद्र सिंह यादव ने ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ विषय पर स्वयंसेवकों के समक्ष अपने विचार साझा किये और राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य और उद्देश्य के बारे में स्वयंसेवकों को बताया। इस विषय पर अनेक स्वयंसेवकों ने भी अपने विचार सभी के समक्ष रखे। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ रैली गांव में निकाली। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने सूक्ष्म जलपान किया। द्वितीय सत्र में गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई गई। सोनवीर सिंह सोलंकी ने बच्चों को गुरु गोविंद सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में स्वयंसेवकों को आवश्यक जानकारी दी। सभी स्वयंसेवक उनके विचारों से लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में केशव सैनी ,रौनक, विश्व बंधु गौतम, समीर,कृष कश्यप आदि का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्ट – सर्वेन्द्र चौहन 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular