Homeमेरठ“वृक्षारोपण महायज्ञ ” अभियान के अंतर्गत शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर...

“वृक्षारोपण महायज्ञ ” अभियान के अंतर्गत शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर में वृहद वृक्षारोपण

8 / 100 SEO Score

मेरठ –उत्तर प्रदेश शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के अंतर्गत शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मेरठ में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह के नेतृत्व में “वृक्षारोपण महायज्ञ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य महोदया ने कहा कि वृक्षारोपण सभी का सतत दायित्व है, पर्यावरण संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के लिए धरती को हरा भरा बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय को 1000 पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया था जिसको पूरा करने के लिए महाविद्यालय की विभिन्न इकाइयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। एनसीसी कैडेट्स ने कैप्टन लता कुमार के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण किया और सभी कैडेट्स ने अपने घरों के आसपास भी पौधे लगाए । रेंजर्स इकाई ने प्रो अनुजा गर्ग के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया। ईको रेस्टोरेशन क्लब ने प्रो सत्यपाल सिंह राणा के नेतृत्व पौधारोपण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयाँ ने प्रो मोनिका चौधरी और डॉ मनीषा भूषण के नेतृत्व में सहभागिता की। बी एड विभाग द्वारा भी पौधारोपण किया गया ।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न फलदार और छायादार प्रजातियों के पौधे माधवपुरम स्थित नवनिर्मित पार्क और महाविद्यालय परिसर तथा आसपास लगाए गए जिनमें जामुन, सागौन, अमरूद, नींबू, कचनार, नीम, अर्जुन, आंवला इत्यादि प्रमुख रहे । अभियान के अंतर्गत लगाए गए सभी पौधों के जियो-टैग्ड फोटोग्राफ हरितिमा (Haritima) ऐप पर अपलोड किए गए, जिससे उनके संरक्षण एवं अनुश्रवण को सुनिश्चित किया जा सके। अभियान में प्रो आर सी सिंह, डा राधे श्याम, प्रो. कुमकुम, डा अमित कुमार, डा वैभव शर्मा, डॉ राधा रानी, डा अजय यादव, डा गजेन्द्र सिंह, डा मंजू रानी, डॉ पारुल मालिक, डा दीपा गुप्ता, डा आशीष पाठक, डॉ शालिनी वर्मा, डा अलका चौधरी, डा भारती शर्मा, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. सोशल, डॉ. डेजी वर्मा, डॉ. गौरी, डा निरुपमा सिंह, डा रिचा राणा, डा शरद पवार, डा आवेश कुमार, डा सतीश चंद्र, डॉ धीरज, डा रूबी, डा जूही बिरला, श्रीमती आयशा ने सहभागिता की ।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular