Homeउत्तर प्रदेशबर्फीली पछुआ हवाओं से कांप उठे लोग

बर्फीली पछुआ हवाओं से कांप उठे लोग

7 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर – सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले में दिनभर बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। 6.2 किमी. की रफ्तार से चली बर्फीली पछुआ हवा से लोग ठिठुरते नजर आए। जगह-जगह अलाव जलाए गए, बावजूद इसके ठिठुरन से निजात नहीं मिली। शहरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से अलाव की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवा के चलते दिनभर लोग सर्दी में ठिठुरते दिखाई दिए। सर्दी से राहत पाने के लिए शहर व ग्रामीण इलाके में लोग अलाव तापते नजर आए। सड़कों पर अपेक्षा वाहन कम दिखाई दिए। बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। ठंडी हवा और गिरते तापमान ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। शाम होते-होते बाजार में सन्नाटा पसर गया। ठंड का सबसे अधिक असर बुजुर्गों और बच्चों पर देखने को मिल रहा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। उत्तरी-पछुआ की गति 6.2 किमी/घंटा रही।    जिले में बीते कई दिनों से मौसम बदला हुआ है। बारिश व धूप नहीं निकलने से किसानों को आलू की फसल की चिंता सताने लगी है। किसानों का मानना है कि जिस तरह का मौसम हो रहा है, उससे आलू की फसल के घातक हो सकता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी बताते हैं कि आलू की फसल को रोग से बचाने के लिए किसान स्प्रे करें, ताकि उनकी फसल सुरक्षित रहे और पैदावार पर असर न पड़े।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular