Homeउत्तर प्रदेशवनरोज से टकराया ई रिक्शा, तीन व्यक्ति घायल

वनरोज से टकराया ई रिक्शा, तीन व्यक्ति घायल

7 / 100 SEO Score

बाजारशुकुल, अमेठी – सवारी लेकर जा रहा ई रिक्शा बुधवार को सड़क पर अचानक आए वनरोज से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई रिक्शा चालक सहित तीन लोग दबकर घायल हो गए। बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के इक्काताजपुर गांव निवासी रामराज गौतम 34, संदीप तिवारी 24, शिवम तिवारी 25, कपड़ा बिक्री करते हैं। बुधवार को तीनों ई रिक्शा से कपड़ा बिक्री करने निकले थे। रामराज ई रिक्शा चला रहा था। रास्ते में इन्हौना रुदौली मार्ग पर सूर्यनगर गांव के पास अचानक सड़क पर आए वनरोज से टकराने के बाद ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रामराज की हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जबकि संदीप व शिवम का उपचार किया जा रहा है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। वनरोज से ई रिक्शा टकराने का मामला सामने आया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular