Homeउत्तर प्रदेशबिजली कर्मी का मोबाइल छीनने वाले प्रधान व पुत्र पर केस

बिजली कर्मी का मोबाइल छीनने वाले प्रधान व पुत्र पर केस

7 / 100 SEO Score

जगदीशपुर ,अमेठी – बिजली कर्मियों की टीम से अभद्रता करना एक ग्राम प्रधान व उसके पुत्र को भारी पड़ गया। प्रधान की ओर से सुलह – समझौते की कोशिश विफल होने के बाद अवर अभियंता ने बुधवार देर रात थाने में तहरीर दी जिसपर केस दर्ज कर लिया गया है। थौरी उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अतुल सोनी की अगुवाई में राजकुमार, रमेश कुमार, कमलपाल, अजय व सचिन यादव सोमवार को भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के इमली गांव में बकाया बिल वसूली करने गए थे। टीम को ग्राम प्रधान फाजिल अहमद के मकान में लगे मीटर की रीडिंग करते समय कई जगह केबल कटी दिखी। ये देख टीम में बिजलीकर्मी कटे केबल का वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि इसी बात से नाराज ग्राम प्रधान फाजिल व उसके पुत्र ने बिजलीकर्मी का मोबाइल छीन लिया और अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। किसी तरह मामला शांत हुआ तो ग्राम प्रधान ने मोबाइल से वीडियो डिलीट करने के बाद ही उसे वापस किया। इसके बाद मामले में ऊर्जा निगम कर्मी केस दर्ज करवाने की जिद पर अड़ गए तो सुलह-समझौते का दौर शुरू हुआ। 48 घंटे की लगातार कोशिश के बाद जब ऊर्जा निगम कर्मी सुलह करने को तैयार नहीं हुए तो अवर अभियंता ने तहरीर पुलिस को दी गई। एसओ तनुज पाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular