सहारनपुर – नागल में आज गांव उमाही में नामजद चोरी के आरोपी को पकड़ने गए हेड कांस्टेबल तंजीम अख्तर चोर को पकडते समय चोटिल हो गए लेकिन बहादुरी एवं साहस दिखाते हुए चोर को गिरफ्तार कर थाने में बंद कर दिया। बताते चले की गांव उमाही निवासी तसव्वर चौहान ने गांव के ही एक युवक पर उनकी मस्जिद से बैटरा चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी पुलिस तभी से आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही थी।

शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर हेड कांस्टेबल तंजीम अख्तर ने उसे गांव से गिरफ्तार कर लिया लेकिन वह चोर को गिरफ्तार करते समय खुद चोटिल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद सिंह ने बताया कि चोरी के आरोपी युवक जावेद पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।




