Homeसहारनपुरडीसीएम की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत एक गंभीर...

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत एक गंभीर घायल

12 / 100 SEO Score

नागल। शनिवार शाम कस्बे के नागल टपरी मार्ग पर गांव भाटखेड़ी के निकट डीसीएम के टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम शव को कब्जे में लेते हुए घायल को अस्पताल भिजवाया हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया पुलिस ने मृतक युवक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

थाना देवबंद के गांव अमरपुर नैन निवासी अरुण कुमार आयु करीब 25 वर्ष पुत्र कंवरपाल अपने साथी साकिब के साथ शनिवार शाम कस्बे के नागल टपरी मार्ग होते हुए सहारनपुर जा रहे थे समय करीब शाम 6:00 बजे जैसे ही वह गांव भाटखेडी के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही एक डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी घटना में जहां अरुण की मौत हो गई तो साकिब गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद सिंह ने बताया कि मृतक युवक अरुण के शव को कानूनी कार्यवाही के लिए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और घायल युवक को अस्पताल भिजवाते हुए डीसीएम को कब्जे में लिया गया है पीड़ित की ओर से तहरीर आने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी

12 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular