सहारनपुर- दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

12 / 100 SEO Score

सहारनपुर में दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की जा रही है।

गिरफ्तार बदमाश एक गैंगस्टर है। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक मिली है। मामला थाना देहात कोतवाली का है।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना कोतवाली देहात के पुंवारका चौकी प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ ग्राम आसनवाली के पास रजवाहे की पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। तभी दो संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक से ग्राम पीकी की ओर से आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो दोनों बाइक मोड़कर जंगल की ओर भागने लगे।

12 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here