राजपूत महासभा द्वारा स्मारिका पत्रिका का भव्य विमोचन, जिलाधिकारी वी.के. सिंह ने किया लोकार्पण

12 / 100 SEO Score

मेरठ, 18 जून 2025 (बुधवार):
राजपूत महासभा रोहटा रोड मेरठ द्वारा आज एक गरिमामय आयोजन में अपनी स्मारिका पत्रिका का विमोचन किया गया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम मेरठ के जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुआ, जहां जिलाधिकारी श्री वी.के. सिंह ने अपने कर-कमलों से पत्रिका का लोकार्पण कर इस ऐतिहासिक क्षण को चिरस्मरणीय बना दिया।

इस विशेष स्मारिका पत्रिका के संपादक महासभा के अध्यक्ष ठाकुर प्रेमपाल सिंह चौहान एवं सह-संपादक ठाकुर संजय सिंह चौहान रहे, जिन्होंने पत्रिका के संकलन, लेखन एवं प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर प्रेमपाल सिंह चौहान ने की, जबकि संरक्षक ठाकुर एन.पी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशिष्ट स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर राजपूत महासभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से – महा मंत्री: ठाकुर यशपाल सिंह दाहिमा, कोषाध्यक्ष: ठाकुर हिम्मत सिंह राघव, ठाकुर आई.पी. सिंह कुशवाह, ठाकुर इंद्रजीत सिंह रावल, ठाकुर रणबीर सिंह दाहिमा, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व अध्यक्ष : ठाकुर राजकुमार सिंह तोमर, ठाकुर विनयपाल सिंह सोम, ठाकुर जयराम सिंह सेंगर, ठाकुर के.पी. सिंह तोमर, ठाकुर खचेडू सिंह राघव, युवा अध्यक्ष: ठाकुर रोहित राजपूत आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

मेरठ जिलाधिकारी श्री वी.के. सिंह ने भी अपने संबोधन में राजपूत समाज की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि इस प्रकार की स्मारिकाएं समाज के इतिहास और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

पत्रिका विमोचन कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षता कर रहे ठाकुर प्रेमपाल सिंह चौहान ने स्मारिका के प्रकाशन को महासभा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और इसके माध्यम से समाज के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और विचारों को संजोने के प्रयास की सराहना की।

12 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here