सहारनपुर रेलवे स्टेशन का जीआरपी एसपी आशुतोष शुक्ला ने किया वार्षिक निरीक्षण

10 / 100 SEO Score

आज सहारनपुर रेलवे स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण जीआरपी एसपी आशुतोष शुक्ला द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी को सलामी दी गई। इस अवसर पर को श्वेता आशुतोष और जीआरपी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने पुष्प भेंट कर एसपी का स्वागत किया।एसपी आशुतोष शुक्ला ने दस्तावेजों, मालखाना, शस्त्रों के रखरखाव और उनकी हैंडलिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने सैनिक सम्मेलन के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसपी ने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए हैं।


प्रेस वार्ता में एसपी ने लोगों से अपील की कि वे ट्रेन, रेलवे स्टेशन, रेल लाइन या अन्य रेलवे संपत्ति पर खतरनाक स्टंट न करें और न ही रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाएं।एसपी ने बताया कि शस्त्र खोलने और जोड़ने की प्रक्रिया में कुछ कमियां पाई गई हैं, जिसे सुधारने के लिए संबंधित स्टाफ को आर.मोरल भेजकर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

निरीक्षण में अधिकतर अभिलेख सही पाए गए, लेकिन कुछ में कमियां मिली हैं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। माल के निस्तारण की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई, जिसके लिए प्रभारी निरीक्षक और मालखाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

10 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here