Home News अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को रिटायर्ड कर्मचारियों ने दी भावभीनी श्रद्धाजंलि, दो मिनट का रखा मौन

अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को रिटायर्ड कर्मचारियों ने दी भावभीनी श्रद्धाजंलि, दो मिनट का रखा मौन

9 / 100 SEO Score

कालका (हरियाणा) – अहमदाबाद एयर इण्डिया विमान हादसे एवं केदारनाथ में खराब मौसम के कारण हैलीकाॅप्टर क्रैश में मृतकों के प्रति हरियाणा पैंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने हाऊसिंग बोर्ड कालोनी जींद स्थित रामाकृष्णा मंदिर के पास मार्केट में विशेष बैठक कर गहरा शोक प्रकट किया है। एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए विनम्र श्रद्धाजंलि दी और शोक संलिप्त परिजनों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

एसोसिएशन ने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि शोक संलिप्त परिजनों को असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति दें और हादसे की दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

इस बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला प्रधान बृजभूषण गोयल ने की। बैठक का एजेण्डा एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी एवं लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ ने रखा।

शोक व्यक्त करने वालों में एसोसिएशन के प्रधान बी बी गोयल,उपप्रधान रामनिवास गोयल, महासचिव शिवकुमार बंसल, मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष रामफल शर्मा, सलाहकार भलेराम बूरा, पूर्व कानूनी सलाहकार जयकिशन भारद्वाज के अलावा हरियाणा केशकला एवं कौशल विकास बोर्ड के सदस्य विजय कुमार सैन आर्य, सतबीर शर्मा व अन्य लोग भी विशेष तौर से शामिल हुए।

9 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here