Sunday, August 2, 2026
spot_img

31.8 C
Delhi
Sunday, August 2, 2026
spot_img

Home उत्तर प्रदेश बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

0
117
13 / 100 SEO Score

मेरठ – भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर देशभर में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लाखों की संख्या में श्रद्धालु शोभायात्राओं, भंडारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण और भव्य आयोजन हुए। Famous India TV की विशेष रिपोर्टिंग देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की लाइव और ग्राउंड रिपोर्टिंग Famous India TV ने प्रमुखता से की

चैनल की टीम ने कई स्थलों से सीधा प्रसारण कर दर्शकों को बाबा साहेब के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के उत्सवमय वातावरण से जोड़े रखा। रिपोर्टर और कैमरामैन की टीम ने ग्रामीण और शहरी इलाकों तक पहुंचकर जमीनी हकीकत को दर्शाया। जगह-जगह भंडारे, समाज में खुशी का माहौल अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पर विशाल भंडारों और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

oplus_2097152

श्रद्धालुओं को भोजन, मिठाइयाँ और जलपान कराया गया। समाज के सभी वर्गों ने मिल-जुलकर इस दिन को मानो त्योहार की तरह मनाया। बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

रिपोर्ट – सर्वेन्द्र चौहान

13 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights