Saturday, June 27, 2026
spot_img

39.9 C
Delhi
Saturday, June 27, 2026
spot_img

Home राजनीति हरियाणा चुनाव में साथ आए दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद, 70 पर...

हरियाणा चुनाव में साथ आए दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद, 70 पर JJP तो 20 पर लड़ेगी ASP

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का ऐलान किया है. 90 सीटों में से 70 पर दुष्यंत और 20 सीटों

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद अब राजनीतिक दल एक-दूसरे को साथ लाने में जुट गए हैं. इस बीच दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है. हरियाणा के कुल 90 सीटों में से 70 पर जेजेपी यानी कि दुष्यंत चौटाला की पार्टी और 20 सीटों पर एएसपी यानी कि चंद्रशेखर आजाद की पार्टी चुनाव लड़ेगी.

गठबंधन का ऐलान होने के बाद आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा किये घोषणा इन्होंने आज की है. लेकिन इसकी चर्चा काफी लम्बे समय से चल रही है. मेरा भरोसा है कि इनके और मेरे दिल में इच्छा है कि हरियाणा को आगे बढ़ना चाहिए. भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी लंबे समय से वहां काम कर रही है. पुरानी चीजों के लिए अपने महान नेताओं का धन्यवाद करता हूं. जेजेपी के सभी नेता और भावी सीएम हमारे बीच में हैं और आज ही अपने साथियों को आज ही कमर कसने के लिए कहता हूं.’ इसके अलावा दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 70 सीटों पर JJP और 20 सीटों पर ASP चुनाव लड़ेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights