Home बड़ी खबर पलवल जिले मैं, 17 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के लिए फरीदाबाद लोक सभा सांसद एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री चौधरी कृष्ण पाल गुर्जर ने किया शिलान्यास

पलवल जिले मैं, 17 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के लिए फरीदाबाद लोक सभा सांसद एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री चौधरी कृष्ण पाल गुर्जर ने किया शिलान्यास

0
7 / 100 SEO Score

पलवल भाजपा के फरीदाबाद लोक सभा सांसद एवं केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को होडल में 17 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को शिलान्यास किया। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल हिसार में नए हवाई अड्डा और यमुनानगर में 800 मेगावाट पावर प्लांट का शुभारंभ करगें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार बल्लभगढ़ से पलवल तक 30 किलोमीटर मेट्रो चलाने के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा सर्वे का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना पर जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर होडल विधायक हरेद्र सिंह,नगर परिषद के चेयरपर्सन श्रीमति इन्द्रेश, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार , पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,जवाहर सिंह सौरोत, जिला उपायुक्त डॉ.हरीश कुमार वशिष्ठ भी मौजूद थे।
केंद्रीय सहकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि होडल नगर परिषद क्षेत्र में 11 करोड़ रुपए की लागत से गलियों का निर्माण, तीन करोड़ रुपए की लागत से पोल लाइट लगाने का कार्य, 30 लाख रुपए की लागत सैनी चौपाल, 31 लाख रुपए की लागत से वाल्मीकि चौपाल, 56 लाख रुपए की लागत से ब्राह्मण चौपाल, 38 लाख रुपए की लागत से प्रजापति चौपाल, 42 लाख रुपए की लागत से धारम पट्टी में चौपाल, वार्ड नंबर 20 में 1 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है।
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी का संकल्प है कि देश और प्रदेश का विकास किया जाए। इसलिए विकास के कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याण और बेहतरी के लिए कार्य किया जा रहा है।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here