Homeहरियाणालघु सचिवालय से जिला उपायुक्त पलवल ने लिंग अनुपात वाले ग्रामीण क्षेत्रों...

लघु सचिवालय से जिला उपायुक्त पलवल ने लिंग अनुपात वाले ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया

10 / 100 SEO Score

पलवल – आज लघु सचिवालय जिला कार्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत अधिक प्रचार-प्रसार के लिए पलवल जिला मे कम लिंगानुपात वाले ग्रामीण क्षेत्रो मे जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ द्वारा आज एक मोबाइल वैन को लघु सचिवालय,पलवल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह मोबाइल वैन ऐसे गांवो मे जाकर प्रचार करेंगी जहां पर लडको की अपेक्षा लडकियो की संख्या कम है वहां लोगो को इस योजना के बारे में जागरुक करेगी। जिला उपायुक्त ने बताया कि जिला पलवल 30 गांवो मे यह मोबाइल वैन प्रचार प्रसार करेगी एवं गांवों मे मोबाइल वैन के पहुंचने के उपरांत संबधित गांव की महिला पंच, सरपंच एवं गावो के लोगो को जागरुक करेंगी।

वही मोबाइल वैन प्रत्येक गांव मे जाकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना एवं महिला एवं बाल विकास विभागीय अन्य योजनाओ जैसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आपकी बेटी हमारी बेटी एवं मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना का प्रचार प्रसार करेगी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नुपुर, कर्मवीर डागर, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर मिशन शक्ति, राजेन्द्र डागर, पोषण समन्वयक एवं दीप्ति सुपरवाइजर एवं आंगनवाडी वर्कर मौके पर मौजूद थी।।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular