Homeउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना में घायल बच्चे की मृत्यु

सड़क दुर्घटना में घायल बच्चे की मृत्यु

7 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर – हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे झुरूहू मौजा हलियापुर गांव में रविवार सुबह बाइक की चपेट में आने से घायल बच्चे की मंगलवार सुबह ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित श्रीकृष्ण यादव की पत्नी गीता ने बताया कि रविवार सुबह 10:00 बजे अपने बेटे शिवा 06, को घर से रोड की तरफ ले जा रही थी। तभी अचानक गलत रास्ते से बाइक सवार ने शिवा को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि बाइक सवार गोविंद पाल निवासी हलियापुर ने उनके बच्चे को टक्कर मारा है। शिवा को अमेठी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से अयोध्या मेडिकल कॉलेज और फिर ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह शिवा की मौत हो गई। गीता देवी की तहरीर पर हलियापुर थाने में बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोपहर बाद शव घर पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular