Homeउत्तर प्रदेशदो ट्रकों की टक्कर, आग में जिंदा जला चालक

दो ट्रकों की टक्कर, आग में जिंदा जला चालक

7 / 100 SEO Score

महराजगंज, रायबरेली – घने कोहरे में रविवार सुबह बांदा जिले में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में महराजगंज निवासी ट्रक चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ट्रक में ही जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। खलासी ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। गांव पूरे चरी मजरे पहाड़पुर के रहने वाले ट्रक चालक नीरज यादव (22) पुत्र शिव बहादुर यादव रविवार को बांदा के कबरई से ट्रक पर गिट्टी लादकर रायबरेली आ रहे थे। बांदा-फतेहपुर मार्ग पर जसईपुर माटा गांव स्थित पहलवान आश्रम के पास घने कोहरे में सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रकों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक पहुंचती नीरज यादव की ट्रक के अंदर जलकर मौत हो गई। मृतक नीरज के गांव का ही रहने वाला खलासी हसमत अली (22) पुत्र रहमत अली ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। मृतक के पिता शिव बहादुर घर पर ही रहकर खेती करते हैं। मृतक नीरज तीन भाइयों में बीच का था। बड़ा भाई पंकज मजदूरी करता है। छोटा भाई धीरज घर पर ही रहता है। नीरज की मौत की खबर सुनकर बाद मां शिवकांति व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।


7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular