Homeउत्तर प्रदेशजिले में इन दोनों आयुष विभाग की तरफ से हर परिवार, सूर्य...

जिले में इन दोनों आयुष विभाग की तरफ से हर परिवार, सूर्य नमस्कार कार्यक्रम चलाया जा रहा है वही इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन अगले महा -12 फरवरी तक किये जायेंगें

8 / 100 SEO Score

पलवल – जिले में इन दोनों आयुष विभाग की तरफ से हर परिवार, सूर्य नमस्कार कार्यक्रम चलाया जा रहा है वही इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन अगले महा -12 फरवरी तक किये जायेंगें। सूर्य नमस्कार अपने आप में सम्पूर्ण योग अभ्यास है और योग क्रियाओं को जीवन शैली उतारने में सहयोग करता है। उक्त शब्द हरियाणा योग आयोग के चैयरमैन डा. जयदीप आर्य एवं आयुष विभाग पलवल की ओर से जिला आयुष अधिकारी डा. संजीव कुमार के नेतृत्व में आयोजित हर घर, हर परिवार सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन जिला के सभी ब्लॉकों की सभी व्यायाम शालाओं एवं सरकारी विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम हर घर, हर परिवार सूर्य नमस्कार कार्यक्रम गत 12 जनवरी से आगामी 12 फरवरी 2025 तक मनाये जाएंगे। उक्त योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. रामजीत योगाचार्य को बनाया गया है। इस जीवन शैली जागरूकता कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति पलवल, भारत स्वाभिमान न्यास पलवल, जिला के सभी प्राकृतिक चिकित्सा एवं कायाकल्प संस्थान एवं सामाजिक संस्थाएं अपना पूर्ण योगदान दे रही है। आयुष योग सहायक ज्ञानचंद, धीरज, अभय रावत, कृष्ण भारद्वाज, रोहित, भगत, सतीश आर्य, नेहा भारद्वाज, नेहा कौशिक, शशि, वर्षा, योग इंस्ट्रक्टर अमरजीत, सीमा कौशिक, खेमचंद महाबली आदि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। वही जिला आयुष अधिकारी डा. संजीव कुमार ने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि हर घर परिवार में सूर्य नमस्कार और योग क्रियाओं को अपनाकर जीवन शैली को स्वस्थ रखा जा सकता है। सूर्य नमस्कार अपने आप में सम्पूर्ण योग अभ्यास है जो मनुष्य की बौद्धिक क्षमता, शारीरिक और मानसिक विकास को बेहतर करता है वही डा. संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। आयुष विभाग के सभी आयुष योग सहायक एवं योग इंस्ट्रक्टर पूरे मनोयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन व्यायामशालाओं और विद्यालयों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित करवा रहे हैं इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular