Home उत्तर प्रदेश अप काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस निरस्त

अप काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस निरस्त

0
अप काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस निरस्त
7 / 100 SEO Score

अमेठी – कोहरे का असर भले ही कम हो गया है, लेकिन ट्रेनों के विलंब से संचालित होने का सिलसिला समाप्त नहीं हो रहा है। मंगलवार को अप काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं, प्रयागराज पैसेंजर तीन घंटे तो अन्य ट्रेनों का भी विलंब से परिचालन हुआ। ऐसे में यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। लखनऊ से चलकर मंगलवार को प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 9:13 बजे के बजाय तीन घंटे देरी से गौरीगंज स्टेशन पहुंची। इससे स्टेशन पर ट्रेन से प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला जाने वाले दर्शनार्थियों को प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करनी पड़ी। स्टेशन पर मौजूद बुजुर्ग श्यामपती ने कहा कि गंगा मैया के दर्शन को जाना है। सोचा है कि बिना कुछ खाए पीये दर्शन करेंगी, लेकिन ट्रेन के लेट होने से लगता है कि अब खा पीकर ही दर्शन होंगे। इसी तरह राजकली, शांति व कमला सहित अन्य दर्शनार्थी भी ट्रेन के लेट होने से परेशान रहे। सर्वाधिक परेशानी दिल्ली के यात्रियों को हुई। वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त होने से आरक्षित टिकट बुक करवा चुके लोगों को टिकट निरस्त करवाने के बाद पद्मावत एक्सप्रेस से भीड़ के बीच यात्रा करनी पड़ी। राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस भी मंगलवार को निरस्त होने से लोगो को परेशानी हुई। इसके अतिरिक्त गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे तो दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, अप व डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस दो घंटे तो अप व डाउन पंजाब मेल सहित अन्य ट्रेनें भी एक घंटे देरी से रेलवे स्टेशन पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अप काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित आदेश के क्रम में निरस्त रही। अन्य ट्रेन अपरिहार्य कारण से विलंब से संचालित हुईं।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here