Homeउत्तर प्रदेशरामनगर क्षेत्र में चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना

रामनगर क्षेत्र में चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना

7 / 100 SEO Score

रामनगर, बाराबंकी – थाना रामनगर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है।। जो बिना खौफ के कभी भी किसी दुकान मकान को अपना निशाना बना लेते हैं ।  बता दे बीते बुधवार की रात चोरों ने बुढ़वल चैराहा स्थित नवीन ऑटो पार्ट की दुकान  का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया  गुरु वार की सुबह जब दुकान   संचालक दुकान को पहुंचा देखा तो उसके होश उड़ गए ल उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी  दुकान  संचालक ने बताया जिसमें करीब 2 लाख के हीरो मोटर साइकिल पार्ट वह मोबील चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच की है। दूसरी घटना बीएसएनल ऑफिस के निकट एनफील्ड बुलेट शोरूम  की है जहां चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की दूसरी घटना  को अंजाम दिया हैं एक लाख  पैंतीस हजार रुपए का एप्पल आईपैड व छोटे-मोटे पार्ट उठा लेकर फरार हो गए।  एजेंसी मालिक एमपी सिंह और मैनेजर शशिकांत सिंह ने थाना रामनगर  में शिकायत पत्र दिया हैं  । एजेंसी पर लगे सीसीटीवी कमरे में चोरो की तस्वीर कैद हो गई है पुलिस  मौके पर पहुंच कर घटना की जांच  कर चोरों की तलाश में जुटी  हुई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular