Homeबड़ी खबरपलवल गांव खिल्लूका में तीन वर्षीय बच्ची को उनकी मामी ने हीं...

पलवल गांव खिल्लूका में तीन वर्षीय बच्ची को उनकी मामी ने हीं अपनी भांजी की हत्या कर दी। आरोपित लेडिस को चंद घंटों में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया

7 / 100 SEO Score

पलवल – पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री चंद्र मोहन आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में हथीन थाना पुलिस ने खिल्लूका गांव में तीन वर्षीय बच्ची के अंदर ही पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। हथीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार दिनांक गत दिनांक 23 जनवरी 2025 बृहस्पतिवार को उन्हें करीब चार बजे सूचना मिली कि खिल्लूका गांव में एक तीन वर्षीय बच्ची को गला दबाकर मार दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। घटनास्थल पर फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने बारीकी से जांच की तथा मौके से साक्ष्य जुटाए गए। वारदात की आरोपित बच्ची की मामी है। पुलिस ने मृतका के ताऊ उटावड़ निवासी सद्दाम हुसैन की शिकायत पर मृतका बच्ची सिपाना की मामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी थाना ने आगे बतलाया कि आज शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर वरसान को सौंप दिया तथा सभी पहलुओं एवं प्रत्येक एंगल से जांच करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी महिला की पहचान मृतका की मामी श्रीमती हनसिरा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी महिला ने हत्या वजह का किया खुलासा- विवेचना दौरान आरोपी महिला ने बताया कि मृतका एवं उसकी बड़ी बहन लगभग पिछले एक साल से ननिहाल में ही रह रही थी जिनके प्रति उसके नाना नानी का अधिक लगाव था जबकि उसके खुद( आरोपी महिला) के बच्चों को वो कम लाड़ प्यार करते थे इससे वह आहत हो गई और ईर्ष्या वजह से मौका देखकर इसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी महिला को अदालत मैं पेश किया गया।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular