रामसनेहीघाट, बाराबंकी – रविवार को जेबीएस इंस्टीट्यूट मालिनपुर रामसनेहीघाट में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रामसनेहीघाट महिला थाना प्रभारी रश्मि कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। संस्थान की प्राचार्या नीरजा सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर संस्थान में जेबीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मालिनपुर के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के देशभक्ति गीत नाटक नृत्य एवं अन्य विभिन्न प्रकार के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्थान में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला थाना प्रभारी रामसनेहीघाट रश्मि कुशवाहा ने उपस्थित विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा के विषय पर विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों के मनमोहक प्रस्तुति की सराहना भी कीं। संस्थान की प्रशासनिक अधिकारी रामकिशोर वर्मा ने भी अपना विचार साझा करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर संस्थान में लवकुश विश्वकर्मा कल्यान यादव मंजीत कुमार अस्मिता यादव शाहनवाज अहमद अंशिका राज अंशिका सिंह श्रंगारिका धीरेन्द्र कुमार सारिका मिश्रा रनविजय वर्मा अरविंद कुमार विमल कुमार जेबीएस हॉस्पिटल के समस्त कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जेबीएस इंस्टीट्यूट मालिनपुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
RELATED ARTICLES




