Homeउत्तर प्रदेशकमरे में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

कमरे में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

7 / 100 SEO Score

भदैंया सुल्तानपुर – कोतवाली देहात के कुछमुछ गांव में सोमवार की सुबह किशोर का शव कमरे के अंदर पंखे के सहारे मफलर के फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव निवासी उमेश कुमार दुबे का 16 वर्षीय पुत्र आयुष दुबे कक्षा 11वीं का छात्र था। रविवार रात रोजाना की तरह भोजन करने के बाद परिजन सो गए। सोमवार की सुबह आयुष देर तक नहीं उठा, तो परिजन उसके कमरे में गए। कमरे का नजारा देख परिजन सन्न रह गए। आयुष का शव पंखे के सहारे मफलर के फंदे से लटका मिला। परिवारीजनों के रोने-चिल्लाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर के पिता सेवानिवृत्त फौजी हैं। देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular