Homeउत्तर प्रदेशबिजली मीटर लगाने के नाम पर कई लोगों से हुई कई बार...

बिजली मीटर लगाने के नाम पर कई लोगों से हुई कई बार ठगी

7 / 100 SEO Score

पूरेडलई, बाराबंकी – बिजली विभाग का कर्मी बताकर जिन घरों में मीटर नहीं लगा है उन घरों में मीटर लगाने के नाम पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उपभोक्ताओं से पैसे लेकर ठगी की जा रही है। उक्त अज्ञात व्यक्तियों ने एक महिला से मीटर लगाने के नाम पर कई बार ठगी की है। कई बार पैसा देने के बाद भी महिला के घर अभी तक मीटर नहीं लगा है। मामला ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुलाम पुरवा का है यहां के निवासी जाबिर पुत्र रसीद के घर बिजली का कनेक्शन वर्षों से है पूर्व में घर एक पुराना मीटर लगा हुआ था जो दो वर्ष पहले खराब हो गया था। इस समय वगैर मीटर के ही घर में बिजली की सप्लाई चालू है जिसको लेकर रेशमा पत्नी जाबिर ने बताया कि काफी समय पहले पुराना मीटर खराब हो गया था। कुछ समय पहले कुछ लोग मीटर रीडिंग करने घर आए और उन्होंने अपने को बिजली विभाग का कर्मी बताया। मीटर न होने पर उन्होंने मीटर लगवा देने की बात कही और मीटर लगवाने का खर्च बताया जिस पर उसके पति जाबिर ने मीटर लगवाने के रुपए दे दिए। रेशमा ने बताया कि कई बार वही लोग घर आए और मीटर लगाने के नाम पर हजारों रुपए लिए लेकिन अभी तक मीटर नहीं लगा है। मीटर लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले उक्त लोगों के नाम और संपर्क नंबर के बारे में पूछने पर परिवार के लोग कुछ बता नहीं सके। इस संबंध में विभागीय एसडीओ राज वीर सिंह ने बताया कि उक्त मामले की शिकायत नहीं हुई इसीलिए जानकारी नहीं थी फिरहाल उन्होंने सम्बन्धित विभागीय क्षेत्रीय जेई को भेजकर मामले की जांच की बात कही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular